CBSE बोर्ड एग्जाम का डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) चार मई से 10 जून तक कक्षा दस और बारह की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा तथा इनके परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं आम तौर पर जनवरी में होती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती हैं तथा मार्च में संपन्न होती हैं। हालांकि, इस बार परीक्षाएं कोविड-19 महामारी की वजह से विलंब से होंगी। पोखरियाल ने कहा, ‘‘कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं चार मई से 10 जून तक होंगी। स्कूलों को एक मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने की अनुमति होगी। दोनों कक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाएगी।’’ 

प्रमुख खबरें

सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत

पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए