गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस में सामने आया CCTV फुटेज, कौन था सफेद शर्ट में शख्स; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

By निधि अविनाश | Apr 29, 2022

उत्तर प्रदेश के गौरखपुर में 25 अप्रैल को मां-पिता और बेटी की हत्या से पहले का एक सीसीटीव फुटेज सामने आया है जिसमें मृतक गामा निषाद और संजू निषाद और प्रीति पैदल घर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें अचानक से एक सफेद शर्ट पहने एक शख्स भी नजर आ रहा है। शख्स प्रीति से बात करता हुआ नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान ही थोड़ी देर में हत्यारा आलोक पासवान एक हाथ में धारधार हथियार के साथ दिखाई दे रहा होता है। पुलिस यह सीसीटीवी देख कर काफी हैरान हो गई है कि इस ट्रिपल मर्डर में एक आरोपी नहीं बल्कि कई है। साथ ही पुलिस अब सवाल कर रही है कि आखिर सफेद शर्ट पहने वो शख्स था कौन और हत्या से पहले मृतकों के साथ दिख रहा है। हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक गामा निषाद के दोनों बेटों ने एक से अधिक लोगों का हत्या में शामिल होने का शक जताया है। हालांकिस, पुलिस ने आरोपी आलोक पासवान को घटना के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया हैं। 

सीसीटीवी में  दिखाया जा रहा है कि 8 बजकर 27 मिनट 56 सेकेंड पर गामा निषाद, संजू और उनकी बेटी प्रीति एक कार्यक्रम में गांव के पुश्तैनी मकान पर पैदल ही जाते दिखाई दे रहे हैं। ठीक एक मिनट बाद सफेद शर्ट में एक शख्स प्रीति के साथ नजर आ रहा है। दोनों बातचीत करते हुए नजर आ रहे है और इसी बीच 8 बजकर 29 मिनट 19 सेकेंड पर पीछे से आरोपी हाथ में हथियार के साथ साफ नजर आ रहा है। बता दें कि यह सीसीटीवी फुटेज किसी मकान के छत पर लगा हुआ है जिसमें हत्यारे का चेहरा तो नहीं दिख रहा है  लेकिन ये साफ है कि वो इसमें अकेले ही आग बढ़ रहा है। लेकिन इससे पहले सीसीटीवी फुटेज में सफेद शर्ट में दिख रहा शख्स कौन है, यह बड़ा सवाल है।  

हथियारा प्रीति से करना चाहता था शादी

बता दें कि आरोपी प्रीति से शादी करने का दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी। बड़े बेटे ने माता-पिता और बहन की हत्या पर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है और आरोप लगाया है कि हत्या में आरोपी के साथ और लोग भी साथ रहे हैं। बताते चले कि  15 अप्रैल को गामा पत्‍नी और बेटी के साथ पैदल ही गांव के पुश्‍तैनी मकान पर जा रहे थे। उसी दौरान बेरहमी से धारदार हथियार से उनकी हत्‍या कर दी गई। गांव में दहशत बरकरार है।

प्रमुख खबरें

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।

All-Party Meeting Highlight | पश्चिम एशिया संकट: सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस, पाकिस्तान को बताया दलाल राष्ट्र

Taxpayers सावधान! Form 16 की जगह लेगा नया Form 130, Income Tax के नियमों में हो रहा बड़ा फेरबदल

Middle East संकट से Air India-IndiGo बेहाल, 30% बढ़ी लागत, कई International Flights हुईं रद्द