पांचव दीपोत्सव मनाए जाने के लिए राम की पैड़ी पर हुआ भूमि पूजन

By सत्य प्रकाश | Oct 15, 2021

अयोध्या। अयोध्या में होने वाले एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दक्षिण कोरिया के राजदूत भी शामिल होंगे। जिसको लेकर सरयू घाट प्रमुख मठ मंदिर राम कथा पार्क को सजाया और सामान्य का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत विश्वविद्यालय के कुलपति व अयोध्या के संत राम की पैड़ी पर भूमि पूजन कर इस दीपों की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या को दहलाने की कोशिश ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत 3 घायल 

वहीं, इस दीपोत्सव को लेकर किए गए भूमि पूजन में शामिल हुए हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर हम लोगों में अपार उत्साह है आज कुलपति के नेतृत्व में भूमि पूजन कर हवन करने के बाद हम लोग बहुत ही उत्साहित हुए हैं। पांचवा भव्य दिव्य दीपोत्सव है जिसके माध्यम से देश और दुनिया में अयोध्या के दीपावली की जो पहचान है। जो सनातन संस्कृति पहचान है। जब मंदिर निर्माण का आदेश नहीं आया था उस समय लोगों के मन में तमाम भाव आए थे दीपोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन मंदिर का निर्माण नहीं हो पा रहा है। आज मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिससे हम लोगों में अपार उत्साह है।

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?