पश्चिम बंगाल में दूसरी लहर के बीच सेलिब्रिटी और धार्मिक संगठन लोगों की मदद को आगे आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

कोलकाता। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से कई लोग सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में सेलिब्रिटी, धार्मिक नेता, स्वयंसेवक सहित समाज के सभी वर्गो के लोग जरूरतमंदों की मदद को आगे आए हैं। इनमें से कुछ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मदद कर रहे हैं जबकि अन्य सोशल मीडिया पर अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की पल-पल की जानकारी साझा कर रहे हैं। बंगाल में फिल्मी हस्तियों के समूह ने एक अंतरिम राहत केंद्र की स्थापना की है जहां पर अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार कर रहे कोविड-19 मरीजों को रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,518 नए मामले सामने आए

हेल्पलाइन चालू है और सभी हमसे संपर्क करें।’’ अन्य सदस्य पिया चक्रवर्ती ने कहा कि अंतरिम राहत केंद्र टीम ने कांडरपापुर वेल्फेयर सोसाइटी की मदद से कोलकाता के दक्षिण स्थित पुतुली इलाके में तैयार किया है जहां पर मरीजों को प्राथमिक देखभाल दी जाएगी और डॉक्टर समय-समय पर उनकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र में पांच बिस्तर है जिसे बढ़ाकर 10 करने का काम किया जा रहा है। चटर्जी नियमित रूप से अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक साथ आए हैं और महामारी से निपटने के लिए धन जुटा रहे हैं।’’ चटर्जी ने कहा कि हमारी इच्छा भविष्य में और केंद्र स्थापित करने की है। बेहाला इलाके में स्थित गुरुद्वारे ने भी ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था मरीजों के लिए परिसर में की है। गुरुद्वारे के महासचिव सतनाम सिंह आहलुवालिया ने कहा कि डॉक्टर की पर्ची और आधार कार्ड दिखाकर मरीज इस सेवा का मुफ्त में लाभ ले सकते हैं। दक्षिण कोलकाता के एक स्कूल ने भी इस संकट में अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat पर विवादित बयान से मचा बवाल, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने अब जताया खेद

आयुष ने एशियाई चैंपियनशिप में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लिन शी फेंग को हराया

कभी कुछ न करके भी देखो...अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 5 Star स्ट्रैटर्जी से अब चीन दुनिया पर राज करेगा?

अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी