Census 2027: हमेशा ओबीसी को धोखा दिया, भूपेंद्र यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला

By अंकित सिंह | Jun 16, 2025

केंद्र द्वारा सोमवार को 2027 में जाति गणना के साथ भारत की 16वीं जनगणना आयोजित करने की अधिसूचना जारी करने के बाद, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के मन में कभी सच्चाई रही होती, तो काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस ने कोई दूसरा कमीशन ही नहीं बनाया। देश से जब कांग्रेस की सत्ता गई तब मंडल कमीशन को बनाया।

इसे भी पढ़ें: गडकरी, फडणवीस भाजपा-संघ समन्वय बैठक में शामिल हुए

भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस के धोखे का उदाहरण देखने को मिला। वो दिखाता है कि कांग्रेस के लिए सोशल जस्टिस दिखावा है, प्रतिबद्धता नहीं है। ओबीसी समाज को झांसे में लाना कांग्रेस की नीति है, न्याय देना उनका काम नहीं है। 2014 में भारत का नाजुक अर्थव्यवस्था बनने का सबसे बड़ा कारण था कि टैक्सपेयर के पैसों के साथ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और उनके विश्वास को खोया। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस का रिसर्वे... एक पॉलिटिकल कवर है। जो कांग्रेस, समाज के कुछ लोगों को भरमाने के लिए और कुछ को तुष्टिकरण की राजनीति में लाने के लिए कर रही है। जितनी आबादी-उतना हक, राहुल गांधी का ये झूठा नारा है। हक तो सिर्फ एक परिवार का है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटा बाजार

Pitru Paksha में सपने में पूर्वजों का दिखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र ने बताया पूरा अर्थ

केरलम में Operation Toofan के तहत 12584 गिरफ्तारियां, गृह मंत्री ने शुरू किया दूसरा चरण

Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन