दिल्ली को संभालने के लिए केंद्र की पहल, निजी अस्पतालों की निगरानी के लिए बनाई गई विशेषज्ञों की 10 टीमें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों का दौरा करने के लिए 10 बहु-विषयक टीमों का गठन किया है। ये टीमें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर गौर करेंगी। संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अर्द्धसैन्य बलों के 75 डॉक्टर और 250 अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रविवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें लिए गए फैसले के तहत बहु-विषयक टीमों का गठन किया गया है। केंद्रीय मंत्री के 12 निर्देशों को लागू करने के लिए सरकार की विभिन्न इकाइयों ने सोमवार को कई बैठकें की। एक सूत्र ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 75 डॉक्टर और 250 स्वास्थ्यकर्मी भी जल्द जुड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर