केंद्र कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए तैयार : अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

शिमला। केंद्र कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए 23,123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस आशंका के बीच बाल चिकित्सा देखभाल ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर आए ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में ये बातें कहीं।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के लिए पांच ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि देश में बाल चिकित्सा कोविड सेवाओं में सुधार की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 के 3,23,58,829मामले आ चुके हैं और बीमारी के कारण 4,33,589 मौतें हुई हैं। ठाकुर ने बृहस्पतिवार को सोलन जिले के परवानू से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। वह पहाड़ी राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों और आठ जिलों के 37 विधानसभा क्षेत्रों में 623 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश