वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर केंद्र की गहरी नजर: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

नयी दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार बारिश और तूफान से प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय सभी प्रभावित इलाकों में गहरी नजर रख रहा है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि केंद्र भारी बारिश और तूफान से प्रभावित राज्यों में हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है। गृह मंत्रालय प्रभावित इलाकों में हालात पर गहरी नजर रख रहा है।

सिंह ने ‘बेवक्त’ बारिश और तूफान के कारण लोगों की मौत होने पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वह राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और देश के कुछ अन्य हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण कीमती जीवन नष्ट होने से बहुत दु:खी हैं। अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और कुछ अन्य स्थानों में रात भर हुई बारिश में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह