CISF Raising Day 2024: हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस, जानिए इसका इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Mar 10, 2024

हर साल 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि साल 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के तहत की गई थी। तो आइए जानते हैं इस दिन को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य और इतिहास के बारे में...


जानिए इसका इतिहास

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एक अर्धसैनिक बल है। इसका काम सरकारी कारखानों और अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। 10 मार्च साल 1969 को देश की संसद में एक अधिनियम पारित होने के बाद की गई थी। बता दें कि CISF अधिनियम के तहत CISF की स्थापना तीन बटालियनों के साथ की गई थी। देश में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। 


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्य काम बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही सरकार के संवेदनशील प्रतिष्ठानों और अन्य अहम सुविधाओं की सुरक्षा करना शामिल है। CISF पूरे देश में 300 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुरक्षा प्रदान करता है।


कैसे हुई CISF की शुरूआत

बता दें कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की स्थापना 10 मार्च 1969 को संसद के एक अधिनियम के पारित होने के बाद की गई थी। साल 1983 में संसद के एक अन्य अधिनियम ने भारत के एक सशक्त बल के रूप में CISF यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। फिर 15 जून 1983 को कानून को हस्ताक्षरित किया गया। जिसके बाद से हर साल 10 मार्च केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना के सम्मान में CISF का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?