केंद्रीय दल ने तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया, मुख्य सचिव से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरव रे के नेतृत्व वाले अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल ने पिछले दो दिन में तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया और राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने उसे बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि कुमार ने दौरे के बाद शुक्रवार रात राज्य की राजधानी हैदराबाद आए दल को भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल से लापता हुए 19 मजदूरों में से सात जंगल में मिले

इसमें बताया गया कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने दो दल बनाकर 21 और 22 जुलाई को कई जिलों का दौरा किया। एक दल ने निजामाबाद, निर्मल और आदिलाबाद जिलों का दौरा किया, जबकि दूसरे दल ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों का दौरा किया। इससे पहले, केंद्रीय दल ने सचिव आपदा प्रबंधन, राहुल बोज्जा के साथ बैठक करके राज्य के हालात की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: क्या आपका कार इंश्योरेंस UFO और अंतरिक्ष मलबे से होने वाले नुकसान को करता है कवर? जल्दी चेक कीजिए

केंद्र के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए कई गांवों का दौरा किया। मुख्य सचिव ने राज्य का दौरा करने और सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों और विभिन्न विभागों को हुए नुकसान को देखने के लिए केंद्रीय दल को धन्यवाद दिया। केंद्रीय दल ने जिला प्रशासन, राज्य सरकार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, भारतीय वायुसेना और थल सेना समन्वित प्रयासों की सराहना की, जिनके परिणामस्वरूप भारी बारिश और बाढ़ के बावजूद जानमाल का कमनुकसान हुआ।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajkot Car Crash: रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी कार, 3 की मौत

Sarkari Naukri का सपना होगा पूरा! Goa Police में 700 से ज्यादा पदों पर निकली Vacancy.

J&K में Digital Hawala पर बड़ा Crackdown, राष्ट्र-विरोधी नेटवर्क के 8000 से ज्यादा खाते फ्रीज

पहले सिखाया अहिंसा का पाठ, फिर Maxtern Slap Case पर Elvish Yadav का यू-टर्न, बोले- वो AI था