वित्तीय संकट से गुजर रही जेट एयरवेज के नये CEO ने भी दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

मुंबई। वित्तीय संकट से गुजर रही जेट एयरवेज ने अपने जिन पूर्व मुख्य कार्यकारी (सीईओ) निकोस करदासिस को कंपनी की स्थिति में सुधार के लिए वापस बुलाया था, उन्होंने कंपनी को फिर छोड़ दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

यूनानी-अमेरिकी मूल के करदासिस विमान उद्योग के पुराने योद्धा है। वह नरेश गोयल के नेतृत्व वाली जेट एयरवेज में तीसरी बार आए थे। करदासिस इस इसी साल मई में कंपनी में लाए गए थे। जेट एयरवेज का वित्तीय प्रदर्शन जनवरी से खराब चल रहा है।

यह भी पढ़ें- वैश्विक संकेतों, रुपये के रूख से तय होगी बाजार की दिशा

घटना के जानकार सूत्र ने कहा, "निकोस करदासिस को गोयल ने कंपनी की हालत सुधारने के लिए फिर बुलाया था। वह नवंबर में अपने पैतृक स्थान के लिए छुट्टी पर गए और उसके बाद वह वापस नहीं आए हैं।"

प्रमुख खबरें

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी