Champai Soren ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों का किया खंडन, कहा- नहीं समझ पा रहा हूं...

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर बीते कई दिनों से मीडिया में चल रही है। दावा किया गया कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन अपने समर्थक कुछ विधायकों के साथ भगवा पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसके बाद चंपई सोरेन का बीते दिनों बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने अत्यधिक अपमान’झेला जिसके बाद वह वैकल्पिक राह तलाशने के लिए मजबूर हो गए। लेकिन अब झामुमो नेता की तरफ से एक नया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बीजेपी में जाने की अटकलों पर विराम लगाया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चम्पाई सोरेन ने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई। मैं यहां (दिल्ली) किसी निजी काम से आया था। मैं उनसे (भाजपा नेता से) मिलना नहीं चाहता था।  भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है? 

इसे भी पढ़ें: चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले बाबूलाल मरांडी, अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर उनके साथ अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। मरांडी ने कहा कि चंपई एक मंझे हुए नेता हैं और वह अपनी आगे की राह के बारे में निर्णय खुद लेंगे। मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन से अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। वह एक मंझे हुए नेता हैं और झारखंड राज्य के गठन के लिए चलाये गए आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। वह अपनी आगे की राह के बारे में निर्णय खुद लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

Fuel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, Rahul Gandhi बोले - महंगाई के सरगना मोदी ने फिर दिखाया खेल

एलियंस के राज से उठा पर्दा? अमेरिका से कौन सा नया वीडियो आ गया सामने