Jharkhand Floor Test । कल बहुमत साबित करेंगे Champai Soren, हैदराबाद से रांची लौटे विधायक

By एकता | Feb 04, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कल विधानसभा में बहुमत साबित करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने आज राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की। बता दें, फ्लोर टेस्ट में भाग लेने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी गठबंधन के करीब 40 विधायक वापस झारखंड लौट रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में राजनीतिक भूचाल आ गया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने इन विधायकों को पाला बदलने से रोकने के लिए हैदराबाद के पास एक रिसॉर्ट में भेज दिया था।

 

इसे भी पढ़ें: Gujarat । Congress के पूर्व विधायक चिराग पटेल अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल


सत्तारूढ़ गठबंधन को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 41 का आंकड़ा चाहिए। फिलहाल उनके पास कुल 46 विधायक हैं। इस आंकड़े के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लेगा। बीजेपी और सहयोगी दलों की बात करें तो उनके पास 29 विधायक हैं। बता दें, हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में भाग लेंगे। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने उन्हें फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की इजाजत दी है।

 

इसे भी पढ़ें: CM Champai Soren ने विश्वास मत से पहले कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की


ये पहला मौका नहीं है जब झारखंड मुक्ति मोर्चा को फ्लोर टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। इससे पहले सितंबर 2022 में हेमंत सोरेन ने विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन किया था। उन्होंने 48 वोटों के साथ फ्लोर टेस्ट पास किया था।

प्रमुख खबरें

रूसी सबमरीन पर यूक्रेन का बड़ा अटैक, भयंकर गुस्से में पुतिन!

National Herald Case: सोनिया-राहुल समेत कई लोगों को राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान लेने से इनकार

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय