पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने हेमंत सोरेन को चैंपियन ऑफ चेंज पुरस्कार से नवाजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उक्त सम्मान दिया। सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड’ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया जाए: सोरेन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस लक्ष्य के लिए जनता ने उन्हें चुना है, वह उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सोरेन ने यह सम्मान राज्य की जनता और अपने पिता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को समर्पित किया।

प्रमुख खबरें

Under 19 Asia Cup: अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Education Loan न चुकाने पर 75 फीसदी रकम देगी सरकार, PM-USP CSIS के तहत ब्याज में भी छूट

बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज

Punjab में Congress ने शुरू की Jawani Sambhal Yatra, चन्नी और पायलट ने मान सरकार को घेरा