By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने प्रौद्योगिकी संकाय के नये भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया। कुलपति ने कहा कि निर्माण कार्य को अगले 541 दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 195.65 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन को 16 अगस्त 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रौद्योगिकी संकाय लगभग 2,85,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनेगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में सैर ऊर्जा और वर्षा जल संचयन प्रणाली जैसी कई विशेषताएं होंगी।