चंडीगढ़ प्रशासन ने 31 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का छठा पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगाने समेत 31 मार्च तक बंद करने के रविवार को आदेश दिये। रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, कारखाने और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान समेत सभी गैर-आवश्यक प्रतिष्ठान 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

सभी सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेंगे।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘सभी को घरों में रहने की सलाह दी गई है।’’ हालांकि सब्जियों की दुकानें, राशन दुकानें, दवा की दुकानें आदि बंद रहेंगी।’’ बयान में कहा गया है कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गई है और संबंधित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर बताये गये एहतियाती कदमों का पालन किया जाये। इससे पूर्व दिन में पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रविवार को पूरे राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन (बंदी) लागू करने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड 19 को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च तक राज्यव्यापी बंद के आदेश दिये गये हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप

LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल

Pitru Paksha में वर्जित सब्जियों के इस्तेमाल से लग सकता है पितृ दोष, सात्विक रखें थाली

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा