चंडीगढ़ प्रशासन ने पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

चंडीगढ़|चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रदूषित वातावरण के कारण कोविड-19 के प्रसार के जोखिम को रोकने के लिये किसी भी तरह के पटाखे की बिक्री व इस्तेमाल पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ महानिदेशक ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया

 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘पटाखों के कारण विषाक्त वायु के बढ़ने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों की आशंका के मद्देनजर यह फैसला किया गया है, इसलिये इस त्योहारी मौसम में लोगों को पटाखों के इस्तेमाल से निश्चित रूप से बचना चाहिए।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह फैसला कोविड की मौजूदा स्थिति, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मद्देनजर लिया गया है।’’ इस आदेश की किसी भी तरह से अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के परिवहन बेड़े में जल्द ही 800 से अधिक बसें शामिल होंगी : परिवहन मंत्री

 

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली