नायडू का केंद्र सरकार पर आरोप, आंध्रप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से कोई डरने वाला नहीं है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक 'नकारात्मक नेता' हैं जिनके नेतृत्व में देश पीछे जा रहा है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेताओं को यहां टेली कॉन्फ्रेसिंग के जरिये संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधा। नायडू ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिये कुछ भी विशेष नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू का BJP पर आरोप, कहा- देश के मंदिरों में पैदा कर रही कलह

नायडू ने कहा कि वे कहते हैं कि एक केंद्रीय मंत्री हर सप्ताह आंध्र प्रदेश आएगा। उन्होंने राज्य के लिये क्या अच्छा किया है? इससे भी ऊपर वे आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगवाने की धमकी दे रहे हैं। यहां किसी को भी उनकी धमकियों का डर नहीं है। दो दिन पहले कोलकाता में हुई विपक्षी दलों की रैली में उन्होंने कहा था कि यह तानाशाही के शासन के अंत की शुरूआत है और इसने देश के लोगों को भरोसा दिया है। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव

पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी, Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र

चार भारतीय एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में