चंद्रबाबू नायडू का BJP पर आरोप, कहा- देश के मंदिरों में पैदा कर रही कलह

bjp-creating-strife-in-temples-across-country-says-n-chandrababu-naidu
[email protected] । Jan 19 2019 4:49PM

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने ममता की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में मंदिरों में ‘कलह’ पैदा कर रही है।

अमरावती। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सबरीमला मंदिर में रजस्वला महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर केरल में कायम तनाव का हवाला देते हुए शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूरे देश में मंदिरों में ‘कलह’ पैदा कर रही है। भाजपा विरोधी पार्टियों की विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता आए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने टेलीकांफ्रेंस के जरिए तेदेपा नेताओं को संबोधित किया और उनसे कहा कि वे लोगों को भाजपा की ‘‘जहरीली राजनीति’’ के बारे में बताएं। तेदेपा की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: गंभीर संकट के दोराहे पर है देश, केजरीवाल बोले- BJP जीती तो संविधान बदल देगी

उन्होंने तेदेपा के हर कार्यकर्ता से कहा कि वे चलता-फिरता मीडिया (मोबाइल मीडिया) बनें और घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाएं। नायडू ने तेदेपा के नेताओं से कहा कि भाजपा मंदिरों में कलह पैदा कर रही हैं। वह सबरीमला में तनाव भड़का रही है। वह राम मंदिर का मुद्दा फिर से उठा रही है। हमें इसके खिलाफ सावधान रहना होगा। प्रेस रिलीज में नायडू के हवाले से कहा गया, जहरीली राजनीति करके भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश से विशेष व्यवहार करने का भाजपा का दावा हास्यास्पद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़