सपा क्या किसी भी दल के साथ नहीं गली चंद्रशेखर की दाल ! अकेले चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Jan 18, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल नए-नए समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच दलितों की बात करने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने साफ कर दिया कि उनका दल अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगा। दरअसल, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात समाप्त हो जाने के बाद चंद्रशेखर ने यह फैसला किया है। खबर है कि चंद्रशेखर की कांग्रेस के साथ भी बात नहीं बनी है। 

राजभर ने दिया था चौंकाने वाला बयान

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि मैं चंद्रशेखर को कहीं नहीं जाने दूंगा। चाहे फिर मुझे अपने कोटे से ही उन्हें टिकट क्यों न देनी पड़े। माना जा रहा था कि अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है और अखिलेश यादव ने उन्हें सहारनपुर समेत दो सीट देने वाले हैं। लेकिन फिर चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा था कि अंत में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, अपराधियों के साथ SP, पैसे लेकर दिए टिकट 

वहीं अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं भाई (चंद्रशेखर आजाद) मानता हूं, जो बड़े उम्र वाले हैं उनको चाचा मानता हूं तो और क्या कहें हम। उन्होंने कहा था कि जहां तक चंद्रशेखर का सवाल है तो मैंने सीटें दी थीं और अगर वे भाई बनकर भी मदद करना चाहते हैं तो करें। अखिलेश यादव ने कहा था कि चंद्रशेखर ने पहले दो सीटें स्वीकार कर ली थी लेकिन बाद में कहा कि हमारे संगठन में इस पर सहमति नहीं बन पा रही है, इसमें सपा का क्या दोष है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Teqball फाइनल की दौड़ से बाहर हुईं Quimcy DSouza, अब Bronze Medal पर नजर

HanuMan Ansh Box Office Collection | बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हनुमान अंश, 7वें हफ्ते में पार किया ₹316 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा

Yes Milord: दिल्ली में 75 लाख नाम कटने का खतरा! SIR पर अब 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में क्या होने वाला है?

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन