समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

Samajwadi Party

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कई छोटे दलों ने बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कई छोटे दलों ने बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन के बावजूद प्रयाशियों को अंदर बांटे सिंबल

उन्होंने बताया कि जन अधिकार मंच और बांदा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आईपी कुशवाहा, चंदौली से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व जय भारत समानता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत कुमार कुशवाहा, अखिल भारतीय अशोक सेना के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कुशवाहा, महानता वादी पार्टी के अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, राष्ट्रीय जन सेवक संघ के अधिष्‍ठाता हरिशंकर सबरीमाला,रोजगार आंदोलन मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, नेशनल यूथ पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, आरपीआई (ए) के बालकिशन गुप्ता ने बिना शर्त सपा को वर्ष 2022 के चुनाव में समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें: चाइनीज मांझा बेचने वालों के ठिकानों पर चला बुलडोजर, CM के आदेश पर हुई कार्यवाही

पटेल ने सपा की तरफ से इन सभी संगठनों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने इसके पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय केशव देव मौर्य की अगुवाई वाले महान दल से गठबंधन किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़