उत्तर प्रदेश में दलित वोट पर किसका हक? विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर ने मायावती को दिया यह ऑफर

By अंकित सिंह | Oct 18, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव पेंच को आजमाने की कोशिश में है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर भी इस बार चुनावी प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण इस चुनाव में ओवैसी और राजभर वाले गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। यह बयान बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर है। चंद्रशेखर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मायावती उनका साथ दे तो 2024 के लोकसभा चुनाव में वह उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनवा देंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या अतिदुखद एवं शर्मनाक: मायावती

चंद्रशेखर ने मायावती पर तंज भरे लहजे में कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति से रिटायर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ दलितों का नहीं, देश के हर गरीब, दबे-कुचले, प्रताड़ित कर लेता हूं। हर गरीब अपने आप में चंद्रशेखर को देखता है। इसके साथ ही चंद्रशेखर ने कहा कि मैं ऐसे लोगों का दुख-सुख का साथी हूं और हमदर्द बनना भी चाहता हूं क्योंकि दूसरे नेता तो उन्हें सिर्फ धोखा देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में 90% लोग सिर्फ पद, पैसा और पावर को लेकर ही आते हैं जबकि हम लोग परिवर्तन की सोच के साथ सामने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा