Aligarh University: सस्पेंड छात्र के समर्थन में भारी मात्रा में एकत्रित हो गए स्टूडेंट्स, फिर लगाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2023

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कई छात्रों ने शुक्रवार की नमाज के बाद 'अल्लाहु अकबर और नारा-ए-तकबीर' के नारे लगाए। वे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वर्दी पहने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अल्लाह हो अकबर का नारा लगानेके लिए एक साथी छात्र वाहिदुज्जमा के निलंबन का विरोध कर रहे थे। छात्रों ने अपने साथी छात्र का निलंबन रद्द करने की मांग की। इस संबंध में छात्रों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यू-सीरीज़ में दिखाए गए तथ्य सही थे। दरअसल गणतंत्र दिवस के अवसर पर एएमयू में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने वाले छात्र को एएमयू प्रशासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सप्तऋषि की तरह देश का मार्गदर्शन करेगा केंद्रीय बजट, उत्तर प्रदेश को होगा विशेष लाभ : Yogi

आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर कई छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शुक्रवार की नमाज के बाद जामा मस्जिद से बाबा सैयद गेट तक एक विरोध मार्च में हिस्सा लिया। छात्रों ने कहा कि दोनों समुदायों ने धार्मिक नारेबाजी में भाग लिया था। उक्त कार्रवाई एक समुदाय के छात्र के खिलाफ की गई, जबकि अन्य को फ्री पास दिया गया। एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि छात्र अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें कानून का पालन करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

सूरत के GMC में छात्र आत्महत्या मामले में दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरेस्ट

Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

MPSC चेयरमैन के इस्तीफे पर Rohit Pawar ने महाराष्ट्र सरकार को दिया रविवार तक का अल्टीमेटम

Barcelona ने Getafe को 3-0 से हराया, Anthony Gordon ने दागा शानदार गोल