पंजाब के मुख्यमंत्री ने बसेरा योजना के तहत 269 झुग्गी वासियों को मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

श्री चमकौर साहिब (पंजाब)| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर ‘बसेरा’ योजना के तहत यहां इंद्रा कॉलोनी के 269 झुग्गी वासियों को मालिकाना हक के कागजात सौंपे।

मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों के घरों में गए, वहां दीये जलाए और मालिकाना हक के दस्तावेज उन्हें सौंपे। शेष लाभार्थियों को यहां सिटी सेंटर में आयोजित एक समारोह में दस्तावेज दिए गए।

इसे भी पढ़ें: रंधावा ने जेल कैदी के आरोपों की जांच का आदेश दिया

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में राज्य सरकार की जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी डाल कर रहने वालों को मालिकाना हक देने से जरूरतमंद लोगों का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा