रंधावा ने जेल कैदी के आरोपों की जांच का आदेश दिया

Punjab Vice Chief Minister
प्रतिरूप फोटो

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) पी के सिन्हा को इस मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदी का मेडिकल परीक्षण कराने का भी आदेश दिया है।

चंडीगढ़| पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को उस घटना की जांच का आदेश दिया जिसमें बरनाला जेल में बंद एक कैदी ने जेल कर्मी पर उसके शरीर पर आपत्तिजनक शब्द लिखने का आरोप लगाया है।

यहां एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कैदी ने मानसा की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इस बाबत शिकायत की जिसके बाद रंधावा ने घटना का संज्ञान लिया। रंधावा के पास जेल विभाग का प्रभार है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ले सकती है प्रशांत किशोर की सेवाएं, चन्नी ने दिया संकेत

उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) पी के सिन्हा को इस मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदी का मेडिकल परीक्षण कराने का भी आदेश दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़