केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे चरणजीत सिंह चन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे। चन्नी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दूसरों की छवि बिगाड़ने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाना केजरीवाल की आदत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीत में देखा जा चुका है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बाद में कैसे भाजपा नेता नितिन गडकरी, दिवंगत अरुण जेटली और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगनी पड़ी थी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 34 नामों का हुआ ऐलान

अपने निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में संवाददाताओं से बातचीत में चन्नी ने कहा कि वह नहीं चाहते कि मुख्यमंत्री के पद पर काबिज किसी व्यक्ति को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े, जहां उसे किसी से माफी मांगनी हो, लेकिन ‘आप’ नेता ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। मैंने अपनी पार्टी से इस बाबत अनुमति मांगी है। मैं ऐसा करने को मजबूर हूं...। वह मुझे बेईमान बताते फिर रहे हैं और अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसका जिक्र किया है।’ ईडी के छापों के बाद विपक्षी दलों, खासकर ‘आप’ने चन्नी और कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। दिन की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा था कि चन्नी के भतीजे के घर से करोड़ों रुपये जब्त होते देख पंजाब की जनता स्तब्ध है। उन्होंने दावा किया था कि चन्नी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में चमकौर साहिब सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक