पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 34 नामों का हुआ ऐलान

dushyant gautam
अंकित सिंह । Jan 21 2022 6:05PM

पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि किसान परिवार के 12 उम्मीदवार को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी की ओर से 34 नामों को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इसके अलावा किसानों को भी साधने की कोशिश की गई है। 34 में से 12 टिकट उन लोगों को दिए गए हैं जो कृषि समुदाय से आते हैं। इसके अलावा 13 सिख उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 8 अनुसूचित जाति से आने वाले लोगों को टिकट दिया गया है। 34 नामों में महिलाओं और डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है।

पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि किसान परिवार के 12 उम्मीदवार को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं। दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा। 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में किसकी बनेगी सरकार ? ओपिनयन पोल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी AAP, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल

पार्टी नेता दुष्यंत गौतम ने चन्नी सरकार पर भी निशाना साधा। दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है। पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं। पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं। उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है। इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़