महाराष्ट्र के ठाणे जिले से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की चरस जब्त, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो लोगों के पास से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीरा भयंदर, वसई विरार पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि स्वापक विरोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) के अधिकारियों ने सोमवार को भयंदर (पूर्व) में गोल्डन नेस्ट इलाके के पास दो व्यक्तियों को रोका।

प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों के पास से 3.1 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये थी। प्रवक्ता ने बताया कि नवघर पुलिस ने दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चरस के स्रोत के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि उसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

प्रमुख खबरें

Iran Attack Haifa Oil Refinery | इज़राइल की ऊर्जा कमर टूटी! हाइफ़ा और अशदोद रिफाइनरियों पर भीषण हमला, युद्ध अब ऊर्जा महायुद्ध में बदला

Assam Assembly Election 2026: गौरव गोगोई के घर पर हुआ महागठबंधन का शंखनाद, कांग्रेस और रायजोर दल आए साथ

Stock Market Today | शेयर बाजार में वापसी! कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों में जोरदार उछाल

परमाणु प्रसार का काला इतिहास! US की थ्रेट रिपोर्ट पर भारत का कड़ा प्रहार, पाकिस्तान को बताया वैश्विक खतरा