Haryana: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने BJP से दिया इस्तीफा, 10 साल बाद कांग्रेस में करेंगे घर वापसी

By अंकित सिंह | Apr 08, 2024

हरियाणा में प्रमुख भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफे की घोषणा की है और कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। सिंह का कांग्रेस में शामिल होने का फैसला उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के लोकसभा से इस्तीफा देने और भाजपा छोड़कर सबसे पुरानी पार्टी में शामिल होने के एक महीने बाद आया है। बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता, जो पहले हरियाणा में भाजपा विधायक थीं, ने भी सत्तारूढ़ दल से इस्तीफा दे दिया।

 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Dutt ने अपने राजनीतिक प्रवेश की अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- 'मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं न ही चुनाव लड़ रहा हूं'


दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, बीरेंद्र सिंह ने कहा मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता, जो 2014-2019 तक विधायक रहीं, ने भी पार्टी छोड़ दी है। कल हम कांग्रेस में शामिल होंगे। चार दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद बीरेंद्र सिंह लगभग 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। राजनीति में प्रवेश करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने वाले 1998 बैच के आईएएस अधिकारी बृजेंद्र के हिसार से सांसद चुने जाने के बाद बीरेंद्र ने 2020 में उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया।


पिछले महीने, हिसार के सांसद और बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो गए थे। हिसार के सांसद ने 'अनिवार्य राजनीतिक कारणों' का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद हिसार के सांसद ने कहा था कि भाजपा का दुष्यन्त चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन करने का फैसला भी उनके पार्टी छोड़ने का एक कारण था।

 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और हरियाणा में अनशन किया


पिता-पुत्र की जोड़ी ने अतीत में अक्सर विभिन्न मामलों पर भाजपा के रुख का विरोध किया था। 2020 में, उन्होंने अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों के साथ गठबंधन किया। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने उन पहलवानों के प्रति समर्थन जताया, जिन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar