केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और हरियाणा में अनशन किया

Sushil Gupta
प्रतिरूप फोटो
official X account

आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता और पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक-दिवसीय अनशन के लिए रविवार को कुरुक्षेत्र में एकत्र हुए। इस मौके पर गुप्ता ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘वह तानाशाही रवैया अपना रही है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में एक दिन का अनशन किया। आप कार्यकर्ता अपना विरोध जताने के लिए दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एकत्र हुए। पुणे समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी आप कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर विरोध प्रदर्शन किया। पुणे में विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के कुछ नेता भी आप के विरोध में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: गिरफ्तार TMC नेता की पत्नी ने NIA अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता और पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक-दिवसीय अनशन के लिए रविवार को कुरुक्षेत्र में एकत्र हुए। इस मौके पर गुप्ता ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘वह तानाशाही रवैया अपना रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है... ईमानदार लोगों को जेल में डाला जा रहा है।’’ गुप्ता ने कहा कि न तो केजरीवाल और न ही आप कार्यकर्ता सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपनाई जा रही ‘‘रणनीतियों’’ से डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़