प्रदेश में राजनेताओं के नाम पर हो रही है ठगी, मुख्यमंत्री निवास में पहुँची फर्जी नोटशीट

By सुयश भट्ट | Jul 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनेताओं के नाम से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 4 सांसद और 1 विधायक के नाम से झांसा दिया गया। बताया जा रहा है कि फर्जी नोटशीट के आधार पर कर्मचारियों के साथ ठगी की गई है।

आपको बता दें कि भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 3 सांसदों और विधायक की अनुशंसा की ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट सीएम हाउस तक पहुंच गई। जिसके बाद संबंधित सांसदों और विधायक से बात की गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। सीएम हाउस से भोपाल क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव की बैठक के बाद कांग्रेस में देखी गई गुटबाजी, अरुण यादव के बैठक न पहुचंने पर कांग्रेसी नेताओं ने ली चुटकी 

इसमे स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग के करीब 12 कर्मचारियों के ट्रांसफर की नोटशीट भेजी गई। जिसमें भोपाल सांसद प्रज्ञा, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और रायसेन जिले के सिलवानी विधायक रामपाल सिंह का नाम है।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें