PBKS vs CSK: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की हार, शिखर धवन ने खेली शानदार पारी

By अंकित सिंह | Apr 25, 2022

आईपीएल के एक दिलचस्प मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स ने 11 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की बल्लेबाजी की बदौलत 187 रन बनाए थे। जीत के लिए चेन्नई को 188 रन बनाने थे। हालांकि चेन्नई की टीम 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन अंबाती रायडू ने बनाए। अंबाती रायडू 78 रनों की शानदार पारी सिर्फ उन्होंने 39 गेंदों में खेली। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। संदीप शर्मा के एक ओवर में अंबाती रायडू ने लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबले को बेहद ही करीब ला दिया था। बावजूद इसके चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड ने 30 रनों की पारी खेली। चेन्नई को आखिरी ओवर में 27 रन बनाने थे। लेकिन वह बना नहीं सकी। पंजाब की ओर से रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा ऋषि धवन ने भी दो सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के हार से निराश रोहित शर्मा ने किया भावुक ट्वीट, कहा- मैं टीम से प्यार करता हूं...

शिखर धवन ने दूसरे ओवर में महीश तीक्षणा के खिलाफ एक रन लेकर आईपीएल करियर में छह हजार रन पूरे किये। उन्होंने छठे ओवर में इसी गेंदबाज के खिलाफ पारी का पहला छक्का जड़कर रन गति को तेज करने की कोशिश की लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद को मयंक बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े शिवम दुबे के हाथों में मार बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिये आये राजपक्षे को हालांकि दो जीवनदान मिले। जडेजा के द्वारा किये गये सातवें ओवर में रुतुराज गायकवाड़ और नौवें ओवर में मिशेल सेंटनर ने उनका आसान कैच छोड़ा। गेंद सेंटनर के हाथों से लगकर छह रनों के लिए चली गयी। शुरुआत से संभलकर खेल रहे धवन ने मैच के 12वें ओवर में आक्रामक रूख अपनाकर मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन चौके जड़े तो वही राजपक्षे ने 13वें ओवर में तीक्षणा के खिलाफ चौका और 14वें ओवर में प्रिटोरियस के खिलाफ छक्का जड़ा। इसी ओवर में धवन ने चौके के साथ 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। राजपक्षे 18वें ओवर में ब्रावो के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शिवम को कैच थमा बैठे।  उन्होंने 32 गेंद की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाये। लियाम लिविंगस्टोन ने क्रीज पर आते ही अपनी ख्याति के मुताबिक 19वें ओवर में प्रिटोरियस के खिलाफ चौका और फिर लगातार दो छक्के जड़े। इस ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने भी चौका लगाया जससे पंजाब ने 20 रन बटोरे। ब्रावो ने हालांकि आखिरी ओवर में अपनी धीमी गेंद पर लिविंगस्टोन को फंसा कर सात गेंद में 19 रन की उनकी पारी को खत्म किया। धवन ने इसी ओवर में छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचाया तो वही आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले जॉनी बेयरस्टो (छह रन) ने चौका जड़ा। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में पंजाब की टीम ने आठ विकेट पर 180 रन बनाने के बाद चेन्नई की पारी को 126 रन पर समेट दी थी।

प्रमुख खबरें

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।