मुंबई के हार से निराश रोहित शर्मा ने किया भावुक ट्वीट, कहा- मैं टीम से प्यार करता हूं...

rohit sharma
ANI pictures
अंकित सिंह । Apr 25 2022 5:32PM

अपने ट्वीट में रोहित शर्मा ने लिखा कि हमने इस टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन ऐसा होता रहता है। खेल की दुनिया में कई दिग्गजों ने इस तरह की परिस्थितियां देखी है और उससे बाहर निकले हैं। इसके साथ ही रोहित ने लिखा कि मैं अपनी टीम और इसके माहौल से काफी प्यार करता हूं।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस अब तक 8 मुकाबले हार चुकी है। यानी कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। इससे मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में तो निराशा है ही साथ ही साथ कप्तान भी निराश हैं। आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस रविवार को खेले गए एक मुकाबले में लखनऊ से हार गई। मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती 8 मुकाबले हारी हैं जो कि आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी है। मुंबई इंडियंस की हार से खुद कप्तान रोहित शर्मा भी निराश हैं। अपनी निराशा को व्यक्त करते हुए उन्होंने एक भावुक ट्वीट भी किया है।

इसे भी पढ़ें: धोनी का धमाल, आखिरी बॉल पर बाउंड्री जड़ दिलाई जीत, MI को CSK ने 3 विकेट से दी मात

अपने ट्वीट में रोहित शर्मा ने लिखा कि हमने इस टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन ऐसा होता रहता है। खेल की दुनिया में कई दिग्गजों ने इस तरह की परिस्थितियां देखी है और उससे बाहर निकले हैं। इसके साथ ही रोहित ने लिखा कि मैं अपनी टीम और इसके माहौल से काफी प्यार करता हूं। मैं हमारे शुभचिंतकों का भी शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने हम पे विश्वास दिखाया और टीम के प्रति अटूट निष्ठा रखी है। रोहित के ट्वीट को मुंबई इंडियंस की ओर से भी साझा किया गया है। शर्मा आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से भी एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें: कैसा था सचिन तेंदुलकर का IPL करियर? मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान आये थे बड़े उतार-चढ़ाव

आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मौजूदा सत्र काफी मुश्किल रहा। चेन्नई की टीम हालांकि अब भी प्ले आफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। आईपीएल की बड़ी नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या को अपने साथ बरकरार नहीं रखा जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई ने कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़