कलयुगी मां ने 50 साल के प्रेमी से करवाया बेटी का रेप, जबरन शादी के बाद नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

By निधि अविनाश | May 14, 2022

चेन्नई से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी काफी चौंक जाएंगे। खबरों के मुताबिक, कलयुगी मां ने अपने लवर को अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप करने की इजाजत दी। इसके अलावा, चेन्नई में रहने वाली इस महिला ने अपने प्रेमी को अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने और घर पर एक बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया। 13 मई यानि की शुक्रवार को महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना तब सामने आई जब जन्म दिए गए बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसे एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय महिला दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती है और उसकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। महिला का 50 साल के एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। महिला का लवर उसकी बेटी के साथ शादी करना चाहता था और कुछ दिनों बाद ही उसने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और मां को भी इस बात की पूरी जानकारी थी। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो मां ने उसकी स्कूली शिक्षा बंद कर दी और उसकी शादी अपने प्रेमी से करा दी। पड़ोसियों को शक न हो, महिला ने अपनी बेटी को अपने घर के अंदर रखा।

इसे भी पढ़ें: 11 साल की नाबालिग लड़की का किया क्रूरतापूर्ण बलात्कार, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया नुकसान, चार सर्जरी से होकर गुजरेगी पीड़िता

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि 1 मई को लड़की ने प्रसव पीड़ा की शिकायत की और मां ने बाथरूम में बच्चे का जन्म कराया। घटना का पता तब चला जब बच्चा बीमार पड़ गया और उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा। वहां अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चे का जन्म रिकॉर्ड और शिशु की मां के बारे में पूछा। जब महिला ने अपना आधार कार्ड जमा किया तो कर्मचारियों ने पीड़िता की उम्र का पता लगाया और बाल कल्याण समिति को सूचित किया। इस बीच चेन्नई पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुरुष और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter