इस राज्य ने लागू की एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, किसी भी देश के राशन दुकान से उठा सकते हैं सामान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली।छत्तीसगढ़ ने एक देश एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) योजना को लागू कर दिया है। इससे खाद्य कानून के तहत राज्य के पात्र उपभोक्ता अपने खाद्यान्न का कोटा देशभर में किसी भी राशन की दुकान से ले सकेंगे। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने हाल ही में ओएनओआरसी योजना के कार्यान्वयन की दिशा में राज्यों एवं संघ प्रदेशों की प्रगति की समीक्षा की। एक सरकारी बयान में कहा गया है ‘‘... ‘पोर्टेबिलिटी’ (देश में किसी भी स्थान से राशन कोटा प्राप्त करने की योजना) लेनदेन के सफल परीक्षण के बाद विभाग ने ओएनओआरसी के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा पोर्टेबिलिटी क्लस्टर के साथ एकीकरण को मंजूरी दी है।’’

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस