चिदंबरम की गिरफ्तारी तो झांकी है, अभी कई कांग्रेसियों पर जांच की आंच आना बाकी है

By अंकित सिंह | Aug 22, 2019

एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात CBI ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम की गिरफ्तारी उनके दिल्ली स्थित जोरबाग वाले घर से की गयी। गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई अधिकारियों को चिदंबरम के घर के अंदर दीवार फांद कर जाना पड़ा था। सीबीआई और ईडी पिछले दो दिनों से पूर्व वित्त मंत्री की तलाश कर रही थी। इस दौरान चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा लग गया और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। आईएनएक्स मीडिया मामले में अब चिदंबरम से पूछचाछ की जाएगी। हालांकि कांग्रेस में ऐसे कई और नेता हैं जिनके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हुए है। आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताते हैं।

2014 में भाजपा सत्ता में आई तो उसकी सबसे बड़ी वजह रही कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुई भ्रष्टाचार। प्रधानमंत्री मोदी 2019 के भी चुनाव प्रचार में भी यह बात लगातार कहते रहे कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किए है उन्हें जेल में डाला जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने कभी किसी नेता का नाम ना लेकर इशारों में ही इस बात को समझाना बेहतर समझा। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस संगठन संभालने में जुटी थी तभी भ्रष्टाचार के मामले में चिदंबरम पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई। यह कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा झटका है। चिदंबरम के बाद कई और ऐसे दिग्गज कांग्रेसी नेता हैं जिनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। सबसे पहले बाद करते हैं गांधी-नेहरु परिवार की। वर्तमान कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले गांधी-नेहरु परिवार पर भी भ्रष्टाचार के दाग हैं। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी जमानत पर हैं। भाजपा और खुद प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर चुटकी भी लेते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पीटर और इंद्राणी से संबंध होने से कार्ति का इंकार, पिता की गिरफ्तारी को प्रतिशोध दिया करार

सोनिया और राहुल के अलावा कई कांग्रेस नेता नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं। सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उनसे लगातार पूछताछ होती रहती है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार का आलम तो यह है कि दिल्ली से लेकर हिमाचल, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक के बड़े-बड़े नेता सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर हैं। 2013 में सामने आए अगस्ता वेस्टलैंड वीआइपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ जांच की जा रही है। बुधवार को ही पुरी के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गैर जमानती वारंट को रद्द करने से मना कर दिया। नेशनल हेराल्ड केस और अगस्ता वेस्टलैंड वीआइपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला, दोनों ही केस में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कांग्रेस के लिए गले की फांस बने हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस- देश ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की दिन दिहाड़े हत्या होते देखी

कर्नाटक में दिग्गज कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति दर्ज करने का मामला चल रहा हैं। डीके शिवकुमार के 64 ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2017 में जबर्दस्त छापेमारी की थी। आय से अधिक संपत्तियों के मामले में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ भी मामला चल रहा है। CBI ने कई दफा उनसे पूछताछ भी की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी एंबुलेस घोटाला में नाम चल रहा है। इस मामले में गहलोत के अलावा राजस्थान के कई अन्य नेताओं के खिलाफ भी 2014 मामला दर्ज किया गया था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सीबीआई के निशाने पर हैं जिनपर फ्लोर टेस्ट से पहले बागी विधायकों को समर्थन के लिए घूस की पेशकश करने का आरोप है। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा भी सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश होते रहते हैं। उन पर एजेएल भूमि आवंटन में अनियमितता करने और मानेसर भूमि घोटाला का आरोप है। चिदंबरम के खिलाफ हुए कार्रवाई के बाद ये माना जा रहा है कि इन नेताओं पर भी गांज गिर सकती है और इनके खिलाफ भी कार्रवाई की शुरूआत हो सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?