शाह पर चिदंबरम का निशाना, कहा- गांधी का तिरस्कार करने वाले चाहेंगे शाहीन बाग से मुक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री अमित शाह के एक कथित बयान को लेकर रविवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी का तिरस्कार करने वाले ही  शाहीन बाग से मुक्ति  चाहेंगे।

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा,  गृह मंत्री ने  शाहीन बाग से मुक्ति पाने  के नाम पर वोट मांगा। जो लोग गांधी का तिरस्कार करते हैं वही शाहीन बाग से मुक्ति पाना चाहेंगे। 

उन्होंने कहा,   शाहीन बाग महात्मा गांधी के मूल विचार का प्रतिनिधित्व करता है। शाहीन बाग से मुक्ति पाने का मतलब अहिंसा और सत्याग्रह से मुक्ति पाना है। इससे पहले चिदंबरम ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा विरोध का स्तर बढ़ाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने देश बदला, अब दिल्ली बदलनी है: अमित शाह

प्रमुख खबरें

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक