चिदंबरम का बयान, भाजपा को हराने के इच्छुक किसी भी दल का समर्थन लेने को तैयार कांग्रेस

By अंकित सिंह | Jan 09, 2022

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान हो गया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गया है। गोवा में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। हालांकि माना जा रहा है कि इस चुनाव में उसे तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। लेकिन कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का दावा यह भी है कि कहीं ना कहीं इस विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का पलड़ा कांग्रेस पर भारी है। इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गोवा के प्रभारी पी चिदंबरम ने बड़ा बयान दिया है। पी चिदंबरम ने कहां की गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए किसी भी पार्टी के समर्थन को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में दो जबकि गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में होंगे चुनाव, यह रहा पूरा कार्यक्रम

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वह सरकार बनाने में चूक गई कांग्रेस को 17 सीटें हासिल हुई थी जो कि बहुमत के आंकड़े से चार कम थे। हालांकि बीजेपी ने गठबंधन की कोशिश की और उसे पूरा करने के बाद सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की। हाल के दिनों में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। ऐसे में गोवा में कहीं ना कहीं कांग्रेस अपने वर्चस्व को बनाए रखने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि गोवा में एक चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

DUSU Result पर Amit Shah ने ABVP को दी बधाई, BJP का Rahul Gandhi पर तंज, कहा- छात्रों ने दिया बड़ा Zero

BJP MLA Rajeshwar Singh ने की नए Tort Law की मांग, Law Minister को लिखा पत्र

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल