नहर व्यवस्था सुधार के लिए 95 नई परियोजनाओं को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में नहर व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 95 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

योगी ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को समयबद्ध सिंचाई उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि कुल 39453.39 लाख रूपये की लागत वाली इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर 36 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित होगी, जिससे लगभग नौ लाख किसान और ग्रामीण आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि साथ ही 273 हेक्टेयर विभागीय राजकीय भूमि को संरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों और गुणवत्ता पर किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए।

एक बयान के मुताबिक बैठक में बताया गया कि नहर पुनर्स्थापना से जुड़ी इन 95 परियोजनाओं में नहर प्रणाली के गैप्स में नहर निर्माण, हेड रेगुलेटर, क्रॉस रेगुलेटर, साइफन, फॉल तथा अन्य पक्की संरचनाओं का निर्माण शामिल है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Abhishek Bachchan Birthday: Flops के बाद OTT पर बने King, जूनियर Bachchan, आज मना रहे 50वां जन्मदिन

Pannun-linked sleeper cell | कनाडा में बैठे खालिस्तानी आका पन्नू को दिल्ली पुलिस का जवाब! स्लीपर सेल के दो चेहरे बेनकाब, साजिश का हुआ पर्दाफाश

Dwijpriya Sankashti 2026: कौन हैं गणपति के द्विजप्रिय स्वरूप, जानें Dwijpriya Sankashti का महत्व और Puja Method

Mumbai-Pune Expressway पर 33 घंटे बाद थमा ट्रैफिक का तांडव: गैस टैंकर पलटने से लगा था महाजाम, अब आवाजाही सामान्य