मुख्यमंत्री ने इन्फोसिस द्वारा दी गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 19, 2022

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी प्रयासों के साथ-साथ औद्योगिक घरानों द्वारा उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया सहयोग सराहनीय रहा है। इन्फोसिस जैसी आईटी कम्पनियों का देश व दुनिया में नाम है। कोरोना के इस समय में भी इन्फोसिस अपना दायित्व बखूबी निभा रहा है। मुख्यमंत्री आज यहां इन्फोसिस द्वारा अपने उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल को भेंट की गई कोविड वैक्सीनेशन मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने उपरांत बोल रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

कोविड वैक्सीनेशन मोबाइल वैन पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स जैसे दूरदराज के क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए उपयोग में लाई जाएगी। इसके अलावा, शहर की स्लम बस्तियों में वैक्सिनेशन के विशेष अभियान के तहत इस वैन का उपयोग किया जाएगा। पंचकूला जिला प्रदेश का ऐसा तीसरा जिला है जहां पर लगभग शतप्रतिशत आबादी को वैक्सीनेशन की पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब बूस्टर डोज के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जिन लोगों ने मार्च व अप्रैल, 2021 में दूसरी डोज ली थी वे बूस्टर डोज के लिए पात्र हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की हैफेड करेगी सऊदी अरब को चावल निर्यात

इन्फोसिस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कोविड महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रबन्धों में इन्फोसिस के सहयोग की सराहना की है। इस अवसर पर पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमारी, डॉ. सुमित गोयल के अलावा इन्फोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला