झारखंड में बनेगी महागठबंधन की सरकार, मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन: तेजस्वी यादव

By रेनू तिवारी | Dec 23, 2019

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। आज ये साफ होगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। शुरुआती रुझान ने कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि बीजेपी कांग्रेस को काटे की टक्कर दे रही है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है रूझान साफ होते दिखाई दे रहे है। नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि झारखंड में महागठबंधन की जीत होने जा रही है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और रूझानो के अनुसार वहीं झारखंड के नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। रुझान साफ है कि प्रदेश में  महागठबंधन की सरकार बन रही है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों की मतगणना शुरू हुई

झारखंड में हर मिनट बाजी पलटती हुई नज़र आ रही है। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन ने एक बार फिर बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेवीएम चार, आजसू तीन और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।

इसे भी पढ़ें: रांची की निर्भया को न्याय मिला, मुख्य आरोपी को फांसी की सजा

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में 24 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले पोस्‍टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी केएन झा ने बताया कि चंदनकियारी विधानसभा के लिए सबसे कम 12 राउंड और चतरा विधानसभा सीट के लिए 28 राउंड में मतगणना पूरी होगी। पांच चरणों के चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 81 सीटों के लिए 1215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

प्रमुख खबरें

Third Phase Voting : महाराष्ट्र की 11 सीट पर सुबह नौ बजे तक 6.64 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान में क्या-क्या हुआ? बंगाल में हुई वोटिंग के समय ताज़ा झड़पें, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने डाला अपना वोट

Share Market में ट्रेडिंग के समय को लेकर हुई थी चर्चा, अब SEBI ने लिया बड़ा फैसला

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद