'मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में, लोग बदलाव चाहते हैं', तेजस्वी का CM नीतीश पर तीखा हमला

By अंकित सिंह | Jun 16, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म - www.Tejashwidigitalforce.in - लॉन्च किया और लोगों से "नया बिहार बनाने" के लिए एक साथ आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक इस 'डिजिटल फोर्स' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काम करेंगे। हम इसे लोगों तक ले जाएंगे। हमारे साथ जुड़ें और एक नया बिहार बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, जमाई आयोग बनाने की सलाह, जानें क्या है पूरा मामला

'लेट्स मेक बिहार बेटर' पोर्टल के लॉन्च पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए स्वेच्छा से काम करना चाहता है - खासकर एक नया बिहार बनाने की दिशा में, उसका स्वागत है। राज्य अभी भी गरीबी और कम आय जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है, और सकारात्मक सोच के साथ हमें एक बेहतर बिहार बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से लोग खुद को पंजीकृत कर सकते हैं और 20 साल पुराने शासन को खत्म करने में अपना योगदान दे सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका