छोटे किसानों के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

By दिनेश शुक्ल | Sep 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष दो किस्तों में दो-दो हज़ार रुपये कुल 4000 रूपये की सम्मान देने का फैसला किया है। केंद्र व राज्य सरकार की इन योजनाओं की कुल राशि अब 10 हजार हो जाएगी। 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' से प्रदेश के सभी किसानों को लाभ होगा। विशेषकर छोटे किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश के 77 लाख किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो 2-2 हज़ार रुपये, कुल 6000 रूपये प्रति किसान प्रदान किए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2544 नए मामले, 28 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सरकार पूरा सुरक्षा चक्र प्रदान कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार एक के बाद एक किसानों के हित में फैसले ले रही है। पहले किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण उपलब्ध कराने की योजना प्रारंभ की गई। फिर उनके खातों में गत वर्षो की फसल बीमा की राशि डाली गई। आज क्रेडिट कार्ड प्राप्त होने से बचे हुए प्रदेश के 67 हजार किसानों, पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। साथ ही सहकारी समितियों के खातों में 800 करोड रुपए की सहायता राशि अंतरित की गई। अब किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से लाभान्वित करेंगे। शीघ्र ही प्रदेश के उद्यानिकी कृषकों को भी क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाएंगे।

 मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रक्रिया के विषय में बताया कि लाभान्वित किए जाने वाले किसानों की जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी जानकारी का सत्यापन करेंगे। किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी। किसानों को राशि प्राप्त होने की सूचना भी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए हैं कि इस योजना की प्रक्रिया कल से ही प्रारंभ कर दी जाए, जिससे 25 सितंबर को किसानों के खातों में राशि अंतरित करने की शुरुआत की जा सके।

प्रमुख खबरें

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि