मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के लिए की कई घोषणाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

चंडीगढ़।   मुख्यमंत्री   मनोहर लाल ने #विश्वदिव्यांगदिवस पर दिव्यांगों के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नेत्रहीन क्लास 1 और क्लास 2 अधिकारियों को ब्रेल प्रिंटर दिया जाएगा। हर जिले के एक स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए अलग कार्नर बनाया जाएगा। पानीपत के दिव्यांग स्कूल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। 

 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया। यह पोर्टल दिव्यांगों की समस्याओं के निवारण के लिए होगा। साथ ही यह पोर्टल दिव्यांगों के कल्याण की योजनाओं से भी अवगत कराएगा। 

 

हरियाणा सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के साथ लगते जिलों गुरुग्राम, सोनीपत, फ़रीदाबाद, झज्जर के सभी विद्यालयों को आगामी आदेशों तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही सरकार ने निर्माण कार्य और जेनरेटर सैट के प्रयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

प्रमुख खबरें

आज हम नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं...बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए बोले फडणवीस

Iran ने पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की

LSG vs RR IPL 2024: लखनऊ के खिलाफ रॉयल्स ने जीता टॉस, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

महाराष्ट्र कांग्रेस पर अब सपा विधायक ने उठाए सवाल, कहा- मुस्लिम वोट तो चाहिए लेकिन कैंडिडेट...