मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारायणगढ़ में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 05, 2022

चंडीगढ़ ।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने नारायणगढ़ में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की। कठिन हालातों में रहने के बाद सरकार की कोशिशों से वापस लौटे छात्रों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने पीएम  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, पीएम  नरेन्द्र मोदी और हम आपके साथ हैं। वापिस लौटे छात्रों की इंटर्नशिप करवाएंगे और जो बच्चे अभी नहीं आए हैं, प्रशासन लगातार उनके संपर्क में है। 

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल शनिवार को नारायणगढ़ में अंत्योदय उत्थान मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले का अवलोकन किया और लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चैक बांटे। उन्होंने 39 लाभार्थियों को चैक वितरित किए। लाभार्थियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें: शून्यकाल में सभी सदस्यों को बोलने का अवसर मिले, इसलिए संसद की तर्ज पर ड्रॉ ऑफ लॉट्स की शुरुआत

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन सेवा पोर्टल लांच किया। ज़रूरतमंद परिवार पोर्टल के जरिए आर्थिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकंगे। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता के अंतर्गत 22 और गंभीर बीमारियों को भी शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 2023 तक आईएमटी खरखौदा के विकसित होने पर कई जिलों को मिलेगा फायदा – उपमुख्यमंत्री

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ,भिवानी के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि विद्यालयी स्तर पर ली जाने वाली कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से प्रारम्भ हो रही हैं। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।   

उन्होंने आगे बताया कि कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल, 2022 तक तथा कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से आरम्भ होकर 13 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही सत्र में प्रात: 8.30 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होंगी।

प्रमुख खबरें

Godrej Properties मुंबई के Marine Lines में बनाएगी लक्जरी प्रोजेक्ट, 6000 करोड़ का अनुमानित राजस्व

Numerology Prediction: 28 सितंबर 2026 को Numerology अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन

Election Commission का SIR फैसला सामूहिक था, Pema Khandu ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा

नकली दवा रैकेट: अजरबैजान से लौटा मुख्य आरोपी Bengaluru Airport पर गिरफ्तार