मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रात को नगर निगम के कार्यालय में छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने शनिवार की रात को अचानक गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में छापा मारा। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के कंट्रोल रूम में जाकर रात में शहर में साफ़ सफ़ाई के लिए लगायी गई गाड़ियों तथा कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की और ड्यूटी रोस्टर भी देखा।

मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी से पूछा कि इस समय ड्यूटी पर  कितने कर्मचारी होने चाहिए और कितनी सफ़ाई मशीन लगी हुई हैं, उनकी मॉनिटरिंग कैसे की जा रही है। 

नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि गुरुग्राम शहर में साफ़ सफ़ाई के लिए 13 गाड़ियां चल रही हैं, रात 10 बजे से  सफ़ाई का कार्य शुरू होता है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान’ पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री ने वहीं से फ़ोन पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त से भी बात की और साफ़ सफ़ाई व ड्यूटी रोस्टर के बारे में पूछताछ की। नगर निगम गुरुग्राम सेक्टर 39 में छापा मारने के बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित जीएमडीए कार्यालय जा पहुँचे, जहाँ पर इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल  सेंटर बना  हुआ है । उस सेंटर से गुरुग्राम की विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे जुड़े हुए हैं और उन कैमरों से सड़कों की रात में मशीनों से हो रही साफ़ सफ़ाई को देखा जा सकता है ।

इसे भी पढ़ें: आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक जल्द बनकर होगा तैयार - अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने सोनीपत के गांव बडमलिक में छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही एमटीपी किट बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस छापामारी के बाद एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस की शानदार कार्रवाई, लापता मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा जिला उद्यान अधिकारी को सब्सिडी के लिए किए गए आवेदन को आवश्यक कार्रवाई करने हेतू आगे बढाने की एवज में 30000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जिला उद्यान अधिकारी, पानीपत के पद पर तैनात महावीर शर्मा के रूप में हुई।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट