Warwan Valley Cloudburst | मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीड़ितों के लिए राहत, पुनर्वास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

By रेनू तिवारी | Aug 31, 2025

वारवान घाटी के मार्गी गांव में बादल फटने से 15 घर पूरी तरह से और 100 से अधिक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कृषि भूमि के बड़े हिस्से और स्थानीय बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Rain Havoc | चमोली में बारिश से ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर पुल बहा, दर्जन गांवों का मोटर संपर्क टूटा

आई बाढ़ से हुए नुकसान पर शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उपायुक्त पंकज शर्मा और किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह शनिवार सुबह वारवान पहुंचे और वे जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए वहां मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत, पुनर्वास और संपर्क तत्काल बहाल करने एवं ऊपरी इलाकों में बकरवाल समुदाय तक पहुंचकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट मारवाह मोहम्मद अशरफ ने बताया कि मार्गी गांव में बादल फटने से 14-15 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 100 से अधिक घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जिससे 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Maratha Reservation: सरकार से बात रही विफल, मनोज जरांगे का अनशन तीसरे दिन भी जारी, बोले- ये अंतिम लड़ाई

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अन्य नुकसानों का आकलन किया जा रहा है और इलाके में बचाव अभियान जारी है।’’ प्रभावित आबादी के लिए सरकार द्वारा एक सामुदायिक रसोईघर स्थापित किया गया है और आवश्यक आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार