मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को गद्दार कहने वालों को दिया करारा जवाब

By दिनेश शुक्ल | Aug 24, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में भाजपा के सदस्यता ग्रहण समारोह में दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को गद्दार कहने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें इसको लेकर ट्वीट भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनसेवा के लिए कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाना देश से ‘गद्दारी’ नहीं है कमलनाथ जी, मोतीलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी, शरद पवार, अर्जुन सिंह, शीला दीक्षित, प्रणब मुखर्जी और अनेकों सम्मानित नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी, क्या उन सभी को आप गद्दार मानते हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में सच सुनने का साहस नहीं रह गया है। जो चापलूसी करे, उनके लिए वही वफादार और जो सच्ची बात कहे, वह गद्दार हो जाता है। एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक बनाने वाली पार्टी कोई है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है। कांग्रेस में तो सभी पद एक ही परिवार के लिए आरक्षित हैं। 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा