स्कूलों में बच्चें पढ़ेंगे अपने पूर्व छात्रों की जीवनी, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर कसा तंज

By सुयश भट्ट | Feb 11, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अजीब आदेश जारी किया है। स्कूलों में बच्चे अब अपने पूर्व छात्रों की जीवनी पढ़ेंगे। स्कूलों में सामाजिक और राजनैतिक सहित अन्य क्षेत्रों में डंका बजाने वाले पूर्व छात्रों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। इसके लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज का एक वीडियो हुआ वायरल, उत्तराखंड के चुनाव को लेकर की टिप्पणी 

के के मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि स्कूलों में अब नरोत्तम मिश्रा , विश्वास सारंग, कमल पटेल को पढ़ाने की तैयारी है।और यदि इनको पढ़ाया जाएगा तो पूर्व छात्र कांग्रेस के नेता भी हैं। प्रकाशचंद सेठी, अर्जुन सिंह, डीपी मिश्रा, दिग्विजयसिंह को भी पढ़ाया जाय।

वहीं राजधानी भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सैना ने कहा कि पूर्व छात्रों की जीवनी पढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी कर दिया है। हर जिले से 75-75 पूर्व छात्रों के नाम मंगाए गए हैं। प्रदेश स्तर पर कमेटी 75 पूर्व छात्रों की सूची तय करेगी। प्रदेश स्तर पर चयनित छात्रों की जीवनी की किताबें प्रकाशित होंगी। 

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश