भोपाल के एक निजी स्कूल के फैसले पर बौखलाया बाल आयोग, कहा - सरकार का ऐसा कोई निर्देश नही

By सुयश भट्ट | Oct 09, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के एक बडे स्कूल ने एक अजीब फैसला लिया है। स्कूल का निर्देश बिल्कुल साफ है-बच्चे लंच बॉक्स नहीं ला सकते। उन्हें घर पर ही रहकर खाना खाना होगा। हालांकि यह बात संज्ञान में आने के बाद मध्य प्रदेश के बाल आयोग ने इस पर आपत्ति ली है।

दरअसल भौंरी स्थित कैंपियन स्कूल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में कैंपियन स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को सहमति पत्र भी भेजे हैं। इस पत्र में यह लाइनें लिखी हैं— स्कूल आने वाले बच्चे लंच बॉक्स नहीं लेकर आ सकेंगे, उन्हें घर से ही पेटभर खाना खाकर आना होगा। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को भेजे गए सहमति पत्र में यह बात लिखकर बाकायदा उनकी सहमति भी मांगी है।

वहीं इसकी जानकारी मिलने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। बाल आयोग के सदस्य ब्रजेश चौहान ने कहा है कि स्कूल ने 18 अक्टूबर से बच्चों को बुलाने के लिए भेजे पत्र में बच्चों को लंच बॉक्स लाने से रोकने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:एक बार फिर फिसली बीजेपी मंत्री विजय शाह की ज़ुबान, कहा - खंडवा में बीजेपी का उम्मीदवार है कमज़ोर 

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्कूल खुलने पर सभी मदों में फीस वसूलने की बात लिखते हुए सहमति भी मांगी है। बच्चों को स्कूल बुलाने पर स्कूल ट्रांसपोर्ट उपयोग करने पर उसकी फीस ले सकते हैं। अन्य मदों पर अभी सरकार के निर्देश नहीं है। ऐसे में स्कूल भेजने के सहमति पत्र पर यह लाइनें डालकर अभिभावकों से सहमति लेना गलत है।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये